Category Archives:  News

बड़ी खबर: एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

Jul 09 2020

Posted By:  Sunny

गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया | बता दे उसे 9 जुलाई को उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था | विकास दुबे 2 जुलाई को हुए कानपूर कांड का मुख्य आरोपी था, उस पर 5 लाख का इनाम भी था | पुलिस का कहना है कि उज्जैन से कानपूर लाते समय उसने भागने की कोशिश की | इस दौरान एनकाउंटर में वह मारा गया |


बताया जा रहा है कि पुलिस की STF टीम विकास दुबे को उज्जैन से कानपूर ला रही थी | लेकिन रास्ते में गाडी पलट गयी और मौका देखकर विकास दुबे ने एक पुलिस कर्मी की पिस्तौल छीन ली | और पुलिस पर फायरिंग करने लगा | इसी बीच क्रॉस फायरिंग में विकास दुबे मारा गया |



गोली लगने के बाद विकास दुबे को लाला लाजपत अस्पताल लाया गया | जहाँ डॉक्टर्स ने उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी | बाद में STF के IG ने भी इस बात की पुस्टि  की |


इस पुरे मामले पर कानपूर के SSP ने कहा कि "विकास दुबे को ला रही गाड़ी पलटी थी | वो किसी तरह बाहर निकला और घायल सिपाहियों की पिस्टल छीनकर भागने लगा | ऐसे में तुरंत STF ने मोर्चा संभाला, फायरिंग हुई, उसे भी गोली लगी | चार सिपाही भी घायल हुए हैं |"

क्या है पूरा मामला


2 जुलाई की रात पुलिस की एक टीम विकास दुबे पर दबिश देने पहुंची थी | लेकिन विकास दुबे को इसकी पहले ही खबर मिल गयी थी | ऐसे में उसने घात लगाकर पुलिस बल पर हमला कर दिया | इस हमले में 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए | इस घटना के बाद विकास दुबे फरार हो गया |

बाद में पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 50 टीम बनाई और विकास दुबे पर इनाम भी रखा | पहले इनाम की राशि 50 हजार थी, फिर 1 लाख, फिर ढाई लाख और अंत में 5 लाख कर दी गयी | बता दे 7 जुलाई को विकास का करीबी अमर दुबे मारा गया था | इसके बाद 9 जुलाई की सुबह उसके दो और साथी प्रभात मिश्रा और बबुआ मारे गए | इसके बाद 9 जुलाई को विकास को उज्जैन में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे STF को सौपा गया | इसके बाद जब विकास दुबे को उज्जैन से कानपूर लाया जा रहा था, तो भागने की कोशिश करने के दौरान वह एनकाउंटर में मारा गया |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर